छत्तीसगढ़रायपुर

आजादी की धुन से गूंजा रायपुर, 100 युवा कलाकारों ने बांधा देशभक्ति का समां

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह देशभक्ति के रंग में रंग गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 100 युवा कलाकारों की एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति रही। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर कलाकारों ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कर पूरे ऑडिटोरियम को राष्ट्रप्रेम के भाव से भर दिया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का अवसर है। यह आयोजन इतिहास के गौरव को याद करने, वर्तमान के कर्तव्यों को समझने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान का उल्लेख करते हुए वीर नारायण सिंह और वीर गुण्डाधुर जैसे महान सेनानियों के बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संघर्ष के मूल्यों से जोड़ना ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।मुख्यमंत्री ने युवाओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कलाकारों और युवाओं को हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई भी दी।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, कलाकार और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button