छत्तीसगढ़रायपुर

1 अक्टूबर को रायपुर में BMS की महारैली, 25 हजार से ज्यादा श्रमिक जुटने का दावा, 59 मांगों को लेकर जुटेंगे हजारों श्रमिक

रायपुर/ राजधानी में 1 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय महारैलीरायपुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) छत्तीसगढ़ प्रदेश ने श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 1 अक्टूबर 2026 को रायपुर के तूता क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय महारैली, धरना एवं प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन के अनुसार इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से 25 हजार से अधिक श्रमिकों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

भारतीय मजदूर संघ ने कुल 59 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी आवाज रखने की बात कही है। इनमें श्रमिकों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।प्रमुख मांगेंन्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार रुपये करने की मांग।समान कार्य-समान वेतन और ESI की सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग।EPF की सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग।

बोनस सीमा में वृद्धि और EPS पेंशन में बढ़ोतरी।चिकित्सा सुविधा एवं ग्रेच्युटी की सीमा 30 लाख रुपये करने की मांग।आंगनबाड़ी, आशा और मितानिन कार्यकर्ताओं के लिए सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा।मध्यान्ह भोजन रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि सहित EPF और पेंशन की मांग।बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग।औद्योगिक सुरक्षा समितियों में श्रमिक प्रतिनिधियों की भागीदारी और प्रदूषण नियंत्रण की मांग।

निर्माण एवं परिवहन श्रमिकों के कल्याण तथा ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं की मांग।संगठन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव की अध्यक्षता में होने वाली महारैली में BMS के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रमिकों की मांगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले सरकार और BMS प्रतिनिधियों के बीच मांगों को लेकर चर्चा भी हो चुकी है। भारतीय मजदूर संघ का कहना है कि 1 अक्टूबर को प्रदेशभर के श्रमिक रायपुर में एकजुट होकर अपनी 59 सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button