छत्तीसगढ़रायपुर

साइबर ठगी के शिकार 2 लोगों को मिली राहत, MRM पोर्टल के जरिए नॉर्थ जोन पुलिस की कार्रवाई, एक पीड़ित को पूरी राशि मिली वापस

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को नॉर्थ जोन पुलिस ने राहत दिलाई है। पुलिस ने MRM यानी मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ितों को कुल 15 हजार 737 रुपये वापस कराए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की सूर्या नगर गोगांव निवासी वर्षा कुमारी नेताम के साथ 27 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। मामले में पुलिस ने MRM पोर्टल के जरिए कार्रवाई करते हुए 10 हजार 737 रुपये वापस कराए।वहीं, गुढ़ियारी निवासी नागेश्वर कुमार के साथ 5 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पूरी राशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

**क्या है MRM पोर्टल?**

MRM यानी मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल साइबर ठगी के मामलों में पुलिस, बैंक और वित्तीय संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करने का माध्यम है। इसके जरिए समय पर शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को रोकने और पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है।

**साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत**

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और तत्काल अपने बैंक को भी इसकी जानकारी दें।नॉर्थ जोन पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी की सूचना जितनी जल्दी मिलेगी, ठगी की रकम को रोकने और वापस कराने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button