छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करेगी लोक जनशक्ति पार्टी, चिराग पासवान ने किया ऐलानरायपुर दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान, बोले- पहले मजबूत करेंगे संगठन, फिर तय होगी चुनावी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार का ऐलान किया।चिराग पासवान रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही पार्टी की राज्य इकाई का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।पहले संगठन मजबूत करने पर जोरचिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ में मजबूत संगठन तैयार करना है। राज्य इकाई के गठन के बाद जिला और अन्य स्तरों पर संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी आगामी चुनावों में भी अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगी।चुनावी रणनीति पर अभी फैसला नहींआगामी चुनावों में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

चिराग पासवान के मुताबिक, पहले संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के राजनीतिक हालात और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी।चिराग पासवान के इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि संगठन विस्तार की यह पहल प्रदेश की राजनीति में पार्टी को कितनी मजबूती दिला पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button