
रायपुर/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर ने DRI नागपुर के साथ मिलकर हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (12262) में विदेशी सोने की तस्करी का खुलासा किया है।
संयुक्त टीम ने भंडारा और नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली। उनके पास से 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ, जिसमें 7 सोने के बिस्किट और 1 सोने की छड़ शामिल है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपये बताई गई है।
दोनों आरोपियों को सोने सहित DRI नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके खिलाफ Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच DRI नागपुर कर रही है।




