छत्तीसगढ़रायपुर

अकेली महिलाओं का साइकिल से करता था पीछा, एक की हत्या और दूसरी पर हमला… CCTV से खुला राज



रायपुर के मुजगहन इलाके में महिला की हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


21 जुलाई को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में पानी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


इसके कुछ दिन बाद 5 अगस्त की रात सेजबहार इलाके में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई। महिला के मुताबिक, एक अज्ञात युवक ने उसका पीछा किया, धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।


दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 8 से ज्यादा टीमें बनाई। सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई और पुराने आपराधिक मामलों में शामिल लोगों की भी जांच की गई।


जांच के दौरान पुलिस को सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला पर संदेह हुआ। पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की हत्या समेत दोनों घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की।

:
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी महिलाओं से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और एक पुराने मामले में उसे 10 साल की सजा भी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल साइकिल और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं।


फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और पुलिस की लगातार निगरानी ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button