
रायपुर/17 दिसंबर 2025। नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत द्वारा ईडी की चार्जशीट को खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस देशभर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया। इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ नेतागण, पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब हो गया।

लोकतंत्र पर हमले और विपक्ष को दबाने की राजनीति के खिलाफ भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया गया। एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने के बाद अब भाजपा बेनक़ाब हो चुकी है। कोर्ट ने ईडी को फटकारते हुए कह दिया है कि सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी सहित किसी पर भी नेशनल हेराल्ड में मनी लाउंड्रिंग का मामला नहीं बनता है। जिस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा विपक्ष को डराना, धमकाना चाहती है, उसके खिलाफ हम सब एकजुट हैं। आज छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय का घेराव कर हम सबने “सत्यमेव जयते” के संकल्प को दोहराया है।एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी सरकार केन्द्रीय एजेंसियों को विपक्षी आवाज को कुचलने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा के नेता ये कान खोल कर सुन लें कि इन हथकंडों से हम डरने वाले नहीं हैं। भारतीय संविधान और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने के बाद अब भाजपा बेनक़ाब हो चुकी है। कोर्ट ने ईडी को फटकारते हुए कह दिया है कि सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी सहित किसी पर भी नेशनल हेराल्ड में मनी लाउंड्रिंग का मामला नहीं बनता है। जिस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा विपक्ष को डराना, धमकाना चाहती है, उसके खिलाफ हम सब एकजुट हैं।





