
खैरागढ़_छुईखदान_ गंडई / गातापार थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान शराब परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी पकड़ा।पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कुल मात्रा 225 बल्क लीटर है, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
इसके अलावा करीब 5 लाख रुपये कीमत की बोलेरो और 12 हजार रुपये के 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कार्रवाई में कुल 6.62 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।मामले में अंकित कुमार नामदेव (35) और सुभम सरकार (30), दोनों निवासी कोंडागांव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना गातापार में अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




