छत्तीसगढ़रायपुर

CM साय ने छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में किया विमोचन

नई दिल्ली/रायपुर 2 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।

इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसर, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करते हुए छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को राज्य की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button